फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर पर महिला SI से रेप का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर की एक महिला सब इंस्पेक्टर ने एक पुरूष सब इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप लगाया है। इसके बाद से ही जयपुर पुलिस विभाग में हडकंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


मामला करीब साल भर पुराना है। महिला ने आरोपी पर उसे नशा देने, रेप करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह बिश्नोई की तैनाती उसके साथ थी। आरोप है कि 12 फरवरी 2013 वो उसने एक अपार्टमेंट में नशा देकर महिला के साथ रेप किया।
Trending Videos
विज्ञापन

कई बार किया बलात्कार!

बुधवार को जानकारी देते हुए महिला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि,"इसके बाद उसने महिला को धमकी दी कि चुप रहो वरना तुम्हारी अश्लील तस्वीरें सार्वजनिक कर दूंगा।"

इसके बाद बिश्नोई ने महिला के साथ कई बार धमकी देकर बलात्कार किया। महिला शादीशुदा है और अपने बेटे व पति से अलग रहती है।

मामला सामने आने के बाद से पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि मामला दर्ज हो गया है और जांच भी शुरू हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें