फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने ठुकराया तो मौत को लगा लिया गले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने एक संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक युवती के साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि युवती ने आत्महत्या की है और इसके लिए उसे उसके पुरूष साथी ने उकसाया था।
विज्ञापन


24 साल की इस युवती की लाश एक होटल में मिली थी। पुलिस ने युवती के पास से एक डायरी बरामद की थी जिसमें मलयालम भाषा में लिखा हुआ था। इस भाषा को कोई पुलिसवाला नहीं जानता था। जब ये भाषा पढ़ी गई तब खुली नाकाम इश्क की दास्तान।
Trending Videos

मौत से पहले भेजा था SMS

डायरी में उसने लिखा था कि आरोपी से उसे प्यार है जबकि वो उसे इग्नोर करने की कोशिश कर रहा है। लड़की ने मरने से पहले अपनी बहन को एक एसएमएस भी भेजा था जिसमें उसने लिखा था कि 'मां का ख्याल रखना'।

शनिवार को सिन्धी कैम्प के एक होटल में विजिन पीटर की लाश संदिग्ध परिस्थियों में मिली। विजिन गुड़गांव के एक प्राइवेट हॉस्टिल में नर्स का काम करती थी।
विज्ञापन

प्यार में मिली थी नाकामी

दिनेश कुमार नाम का एक व्यक्ति भी उसी हॉस्पिटल में लैब टेक्नीशियन का काम करता था। शुक्रवार शाम दोनों होटल आए थे। युवती की मौत के बाद से पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी और वो अपने बयान बदल रहा था।

पुलिस को शक था कि लड़की से छुटकारा पाने के लिए दिनेश ने उसका कत्ल कर दिया होगा। पुलिस ने बताया कि,"दिनेश शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। हम तहकीकात के बाद इस नतीजे पर पहुंचे कि लड़की ने आत्महत्या की है और दिनेश ने उसे उकसाया है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें