फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Student Union Election: मतदान से पहले छात्रों के सामने परोसी गई अश्लीलता, शराब का चला दौर

Fri, 26 Aug 2022 03:02 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान छात्रसंघ चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशियों की तरफ से हर हथकड़ा अपनाया गया।छात्रसंघ चुनावों के मतदान से एक दिन पहले बाड़ेबंदी में छात्रों ने जमकर शराब तक परोसी गई। 
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनावों के मतदान से एक दिन पहले बाड़ेबंदी में छात्रों ने जमकर शराब तक परोसी ग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान छात्रसंघ चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशियों की तरफ से हर हथकड़ा अपनाया गया।छात्रसंघ चुनावों के मतदान से एक दिन पहले बाड़ेबंदी में छात्रों ने जमकर शराब तक परोसी गई। छात्र नेताओं की तरफ से किराए पर लिए गए भवनों में छात्रों के मनोरंजन के लिए बाहर से लड़कियों को बुलाकर डांस कराया गया। आरोप है कि देर रात तक शराब के साथ-साथ फिल्मी संगीत की धुनों पर लड़कियों के साथ छात्रो ने भी जमकर ठुमके लगाए। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बीकानेर जिले में उम्मीदवारों की तरफ से बाड़ेबंदी में रंगीन ठुमके लगवाए गए। यहां बाहर से आई लड़कियों ने छात्रों के सामने जमकर अश्लीलता परोसी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार द्वारा बाड़ेबंदी में छात्रों के मनोरंजन के लिए खुले आम लड़कियों से अश्लील डांस करवा रहा हैं। यहां छात्रों के बीच देर रात तक शराब पीने का दौर चला। हालांकि, वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। लेकिन यह वीडियो एक अध्यक्ष प्रत्याशी के मुख्य कार्यालय शिवशक्ति भवन जस्सूसर गेट का बताया जा रहा है।

छात्रों में दिखा उत्साह
बता दें कि, शुक्रवार को प्रदेश के करीब 15 यूनिवर्सिटी और 400 से अधिक सरकारी और करीब 500 प्राइवेट कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ है। कोरोना के दौरान बीते दो साल में चुनाव नहीं हो सके थे। मतदान के दौरान छात्रों में उत्साह दिखाई दिया। यहां कई विश्वविद्यालय और विद्यालयों में वोट डालने वाले छात्रों की लंबी-लंबी लाइनें दिखाई दी। 
विज्ञापन


गड़बड़ी का भी रही आंशका
उदयपुर जिले के वाणिज्य महाविद्यालय के बाहर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तीन छात्रों को पंफ्लेट्स उड़ाते हुए हिरासत में लिया है। वहीं, जोधपुर में भी छात्रसंघ चुनाव के दौरान फर्जी मतदान करने पहुंचे एक छात्र को पकड़ा गया है। पुलिस अलग-अलग पकड़े गए छात्रों से पूछताछ कर रही है। गड़बड़ी की आंशका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन का रवैया मतदान केंद्रों पर अलर्ट रहा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें