अजमेर-जयपुर हाइवे पर अनियंत्रित होकर सरसों के तेल से भरा एक ट्रक पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की गति अधिक थी और वह हाईवे की दूसरी साइड जाकर एक ट्रैलर से टकराया था। सरसों के तेल से भरे ट्रक पलटने की सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। और बर्तनों में भरकर तेल लुटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अजमेर से जयपुर की तरफ एक ट्रक जा रहा था। उसमें सरसों के तेल भरा हुआ था। ट्रक हाईवे की दूसरी तरफ जयपुर से अजमेर जा रहे एक ट्रैलर से बांदरसिंदरी के पास बड़गांव टोल प्लाजा के पास टकराकर पलट गया। घटना के बाद सरसों का तेल सड़क पर फैल गया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। यहां बर्तनों में भरकर तेल ले जाने लगे। उधर, घटना के बाद हाईवे पर पर जाम लग गया।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तेल भरकर ले जा रहे लोगों से वहां से हटाया। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे से ट्रक को हटाया और यातायात को सुचारू कराया।