फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: ए श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान पुलिस का संगीन पहरा, चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

Tue, 31 Oct 2023 12:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्भीक एवं भयमुक्त संपन्न कराने के लिए मंगलवार तड़के 4:00 बजे से ही पुलिस ने ए श्रेणी की नाकाबंदी लगाकर वाहनों की गहनता से छानबीन की है। 
विज्ञापन
गाड़ियों की तलाशी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं भयमुक्त संपन्न कराने के लिए ए श्रेणी की नाकाबंदी लगाई जा रही है। नाकाबंदी के दौरान अवैध कैश, अवैध शराब, अवैध हथियार, मादक पदार्थ, वांछित अपराधी एवं बदमाशों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में जिले की सीमा के अंदर प्रवेश करने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। आमद रफत पर पुलिस द्वारा पैनी निगरानी रखी जा रही है। सीओ बाबूलाल मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में एवं एडिशनल एसपी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में संगीन पहरा लगाया जा रहा है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात की है। नाकाबंदी अभियान के दौरान पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई भी की जा रही है।

बदमाश किस्म के लोगों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन प्रतिवद्ध है। असामाजिक तत्व एवं बदमाश किस्म के लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। नाकाबंदी के दौरान थाना प्रभारी हरभान समेत तमाम पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें