राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के दूसरे चरण में रविवार को 65.88 मतदाताओं ने वोट डाला। यह जानकारी राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने दी है।
इन जिलों में जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और सिरोही जिले शामिल हैं। राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि सबसे अधिक मतदान जोधपुर में हुआ है, जहां 77.02 प्रतिशत मतदाताओं ने आऊ पंचायत समिति में अपने वोटों का इस्तेमाल किया।
राज्य चुनाव आयुक्त पी एस मेहरा ने कहा कि 28 पंचायत समितियों के 536 सदस्यों और उनके संबंधित जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। दूसरे चरण के चुनाव में पंचायत समिति के 10 सदस्यों को निर्विरोध चुना गया है।
राज्य चुनाव आयुक्त मेहरा ने कहा कि दूसरे चरण में 25.60 लाख से अधिक मतदाताओं ने 3,459 मतदान केंद्रों पर 16.86 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव एक सितंबर को होगा। तीनों चरणों के लिए चार सितंबर को जिला मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी।