फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के काले रंग की वजह से पत्नी ने तोड़ी शादी, पिता के साथ मिलकर की पिटाई

Fri, 12 Mar 2021 02:34 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक पत्नी ने महज पति के काले रंग की वजह से अपनी शादी तोड़ दी। अब पति ने कोर्ट की शरण ले ली है। कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर राजस्थान पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दायर कर लिया है। इस मुकदमे में पति ने पत्नी पर मानसिक, आर्थिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। 

पत्नी ने कहा, तुम काले हो, मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकती

विज्ञापन


श्रीविजयनगर के वार्ड 6 में रहने वाले सुमित का विवाह 2019 में सुमरती से हुआ था। शादी के समय ससुराल पक्ष से सुमित के परिवार ने कोई दान-दहेज नहीं लिया था। शुरुआत के कुछ समय तक सब कुछ ठीक चल रहा था। किंतु कुछ समय पत्नी काले रंग का ताना देना और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सुमित ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी कहती है कि ‘तुम काले हो, मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकती।’

Trending Videos

50 हजार रुपये लौटाने से किया इनका

इस्तगासे के जरिये दर्ज मुकदमे में सुमित ने यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी ने भाई के इलाज के बहाने सुमित से 50 हजार रुपये भी ले लिए थे। किंतु अब पैसे लौटाने से इंकार कर रही है। 

यह भी पढ़ें - राजस्थान: डूंगरपुर में महाशिवरात्रि का प्रसाद खाने से बड़ी संख्या में लोग हुए बीमार

विज्ञापन

मारपीट की, पड़ोसी ने बचाई जान

पिछले महीने की 11 तारीख को सुमरती ने अपने पिता कृष्णलाल और दो भाईयों को घर बुलाया। उसी रात पत्नी ने सुमित के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। तत्पश्चात पिता और भाई की मदद से पत्नी ने सुमित के हाथ-पैर बांधकर मारपीट करना शुरू कर दिया। चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्होंने सुमित की जान बचाई। पूरी घटना के बाद पत्नी घर से 25000 रुपये और जेवर लेकर चली गई। 

यह भी पढ़ें -  Dandi March : 91 वर्ष पूरे होने पर जानिए नमक सत्याग्रह का पूरा इतिहास

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें