फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar: विदेश भेजने का झांसा देकर युवती से 17 लाख की मोटी रकम ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2024 08:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

Sri Ganganagar News: श्री गंगानगर में विदेश भेजने का झांसा देकर युवती से 17 लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर में एच-ब्लॉक स्थित एक इमीग्रेशन एजेंसी के संचालक को पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर एक युवती से 17 लाख रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर देकर युवती को चंडीगढ़ वीजा सेंटर में भेजा था।

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, यह मामला एक अगस्त को पदमपुर थाने में दर्ज किया गया था, जब लक्ष्मणराम ने अदालत में एक इस्तगासा दायर किया। उसने अपनी बेटी निशा को कनाडा भेजने के लिए हरजीतसिंह नाम के व्यक्ति के जरिए ठगी का शिकार होने की बात बताई। हरजीतसिंह का इमीग्रेशन ऑफिस ‘द ग्लोबल सिटिजन’ एच-ब्लॉक श्रीगंगानगर में है। उसने लक्ष्मणराम से उसकी बेटी को विदेश भेजने के लिए विभिन्न तारीखों में कुल 17 लाख रुपये लिए।
 
ऐसी की गई ठगी
 
लक्ष्मणराम ने बताया कि हरजीतसिंह ने पहले निशा के लिए एक अपॉइंटमेंट लेटर जारी किया। फिर उसे चंडीगढ़ के कनाडा वीजा एप्लीकेशन सेंटर भेजा। जब निशा वहां पहुंची तो सेंटर ने बताया कि ऐसा कोई लेटर उन्होंने जारी नहीं किया और उनकी कोई अपॉइंटमेंट नहीं है।
विज्ञापन

 
इसके बाद लक्ष्मणराम ने श्रवणसिंह के साथ मिलकर हरजीतसिंह को फर्जी लेटर देने के लिए कहा। हरजीतसिंह ने आश्वासन दिया कि वह दोबारा लेटर जारी करवा देगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इसके बाद लक्ष्मणराम को 13 जनवरी 2023 को 10 लाख रुपये का एक चेक दिया गया, जो कि बैंक में कैश नहीं हुआ।
 
जानकारी के मुताबिक, हरजीतसिंह ने 16 सितंबर को पांच लाख रुपये और 18 सितंबर को चार लाख रुपये वापस किए, लेकिन बाकी रकम लौटाने से मना कर दिया। हालांकि लक्ष्मणराम ने अपनी बेटी को बाद में किसी दूसरे एजेंट के जरिए विदेश भेजने में सफलता पाई।
विज्ञापन

 
पुलिस ने हरजीतसिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। मामले में अन्य आरोपी लखबीरसिंह और श्रवणसिंह की जांच भी चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें