फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar: नहरबंदी-गर्मी को कलेक्टर ने की बैठक; SDM, डिस्कॉम और जलदाय विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश

Tue, 15 Apr 2025 05:56 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर में नहरबंदी और गर्मी को कलेक्टर ने SDM, डिस्कॉम और जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मद्देनजर आमजन को परेशानी नहीं आनी चाहिए। 
विज्ञापन
जिला कलेक्टर डॉ. मंजू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर में नहरबंदी और गर्मी के मद्देनजर बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में बैठक वीसी के माध्यम से हुई। इस दौरान कलेक्टर ने समस्त एसडीएम, बीडीओ, जलदाय विभाग और डिस्कॉम अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मद्देनजर आमजन को परेशानी नहीं आनी चाहिए। बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुचारु रखी जाए।

विज्ञापन

 
नहरबंदी और गर्मी के दौरान जलापूर्ति व्यवस्थाओं की समीक्षा कर कलेक्टर ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त जलापूर्ति के लिए अधिकारी प्रभावी कार्रवाई करें। निर्धारित समय के अनुसार जलापूर्ति करते हुए आवश्यक होने पर टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जाए। आमजन को भी जल बचत के लिए जागरूक करें। अनावश्यक कार्यों में जल का उपयोग न करते हुए नहरबंदी और गर्मी को देखते हुए जल का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें- Jaipur: कांग्रेस नेता खाचरियावास के घर ED छापा पर कानून मंत्री का तंज- ख्वाब देखने से दिन में तारे नहीं दिखते
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मुनादी के साथ-साथ कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से जल बचत के लिए आमजन को जागरूक किया जाए। उपखंड स्तर पर कंट्रोल रूम गठित करें और आवश्यक होने पर जीपीएसयुक्त टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जाए। एसडीएम नियमित रूप से बिजली, पानी, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करें।
 
जलदाय विभाग के अधिकारियों को जलापूर्ति समस्या वाले स्थानों को चिन्हित कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देश देते हुए कलक्टर ने कहा कि डिस्कॉम अधिकारी क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉमर्स को जल्द बदलने की कार्रवाई करें। ढीली तारों की मरम्मत, पेड़-पौधों की छंगाई और आवश्यक विद्युत उपकरणों के साथ-साथ संसाधनों की व्यवस्था पूर्ण रखें ताकि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
 
जिलाधिकारी ने गर्मी और हीटवेव के मद्देनजर विद्यालयों, मनरेगा कार्यस्थलों सहित अन्य स्थानों पर छाया, पानी और ओआरएस घोल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि समस्त अधिकारी नियमित रूप से जलदाय, डिस्कॉम और स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
 
बैठक में कलेक्टर ने बजट घोषणा क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर कृषि जिंसों की खरीद सुचारु रहनी चाहिए। पंचायत पुनर्गठन, सहायता प्रकरण, क्रॉप कटिंग, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्नपूर्णा रसोई के नियमित निरीक्षण के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि 31 मई तक संचालित होने वाले फार्मर रजिस्ट्री कैंप में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ajmer News: कर्नाटक के कांग्रेस नेता अजमेर से गिरफ्तार, वक्फ संशोधन कानून पर भड़काऊ वीडियो जारी करने का आरोप
 
बैठक में एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, उपखंड अधिकारी गंगानगर रणजीत कुमार, गंगनहर एसई धीरज चावला, जलदाय विभाग के एसई विजय कुमार शर्मा, डिस्कॉम एसई वीआई परिहार, मोहनलाल अरोड़ा, मोनिंदरजीत सिंह, भंवरलाल स्वामी सहित अन्य मौजूद रहे। जबकि समस्त एसडीएम और उपखंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें