फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: पुलिस ने दो अवैध हथियारों के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

Tue, 15 Apr 2025 04:55 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur News: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की डीएसटी टीम ईस्ट और नागौरी गेट थाना पुलिस ने  कार्रवाई कर दो अवैध हथियारों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उससे हथियारों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में पुलिस कमिश्नरेट की डीएसटी टीम ईस्ट और नागौरी गेट थाना पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई कर युवक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से एक अवैध पिस्तौल मय मैगजीन और एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। युवक से पूछताछ चल रही है कि वह अवैध हथियार कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Banswara: सांसद राजकुमार रोत बोले- दलित-आदिवासी पानी की बूंद को तरसें, कुपोषण भी झेलें; यह कैसा सामाजिक न्याय?
 
पुलिस ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करने और अवैध हथियारों पर लगाम लगाने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी के चलते अवैध हथियार रखने वालों का पता लगाया जा रहा है। इसी सिलसिले में डीएसटी टीम ईस्ट प्रभारी की सूचना पर डीएसटी टीम और नागौरी गेट थाना पुलिस ने किला रोड पर नाकाबंदी की। फिर सूचना के अनुसार युवक की तलाश शुरू की। बताए गए हुलिए का युवक बिजली घर के सामने एक काले रंग की बाइक पर बैठा मिला, जिस पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। साथ ही युवक की तलाशी ली। इस दौरान युवक के पास बैग में अवैध पिस्तौल मय मैगजीन और एक देसी कट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया कुलदीप नागौर खटीकों का बास महामंदिर का रहने वाला है। पकड़े गए युवक से हथियार बरामदगी के साथ ही उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई है। कुलदीप नागौर पर महामंदिर थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस की टीमें कुलदीप नागौर से पूछताछ में जुटी हैं कि वह अवैध हथियार कहां से लाया था और इनका क्या उपयोग करता था या वो हथियार सप्लायर है। इन तमाम बिंदुओं पर उससे पूछताछ की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई डीएसटी टीम के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक श्याम सिंह और नागौरी गेट थाना अधिकारी शेफाली के नेतृत्व में की गई।

यह भी पढ़ें- Ajmer News: कर्नाटक के कांग्रेस नेता अजमेर से गिरफ्तार, वक्फ संशोधन कानून पर भड़काऊ वीडियो जारी करने का आरोप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें