राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने धारदार हथियारों और डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या की है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि मृतक युवक अशोक गोदारा सोमासर गांव का निवासी था।
जानकारी के अनुसार बीती रात किशनपुरा रोही से बदमाशों ने अशोक का अपहरण कर लिया और युवक को अधमरा कर भोजेवाला गांव के पास फेंक गए। परिजनों को पता चला तो उन्होंने युवक को गंभीर हालत में श्रीगंगानगर में निजी हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।