फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar News: डिस्पोजेबल बिजनेस की आड़ में कर रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने धरदबोचा

Sun, 31 Mar 2024 09:11 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

डिस्पोजेबल बिजनेस की आड़ में नशीली गोलियां बेचने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। शहर में पहले भी नशे के कारोबार में लिप्त कई लोग मिल चुके हैं, इसलिए पुलिस पूछताछ कर मुख्य सप्लायर का पता लगा रही है।
विज्ञापन
पकड़ा गया युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर पुलिस ने डिस्पोजेबल बिजनेस की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से नशे की 25 हजार 500 गोलियां बरामद की हैं। युवक शहर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह श्याम नगर पुलिया के पास के इलाके से पैदल आ रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक को रोका तो वह घबरा गया। शक पुख्ता होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास साढ़े पच्चीस हजार नशे की गोलियां मिलीं। इस पर पुलिस आरोपी युवक नीरज कुमार पुत्र हीरानंद को थाने ले आई। 

विज्ञापन


युवक को शहर की श्याम नगर पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। इस इलाके से पहले भी कई बार नशे के कारोबार में लिप्त लोग मिल चुके हैं। पुलिस अब युवक से मुख्य सप्लायर का पता लगा रही है, जिससे नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की जानकारी सामने आ सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें