फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ मारा छापा, 20 लीटर लाहन के साथ 14 कच्ची भटि्टयां नष्ट

Sun, 31 Mar 2024 08:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आबकारी विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई के तहत विभाग की टीम ने 20 हजार लीटर लाहन नष्ट कर अवैध रूप से चलाई जा रही 14 भटि्टयों को तोड़ दिया।
विज्ञापन
आबकारी विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को टाउन थाना पुलिस टीम के साथ गंगाघाट, गंगागढ़ और अमरपुरा थेड़ी में दबिश देकर 12 से अधिक कच्ची भट्टियां और करीब 20 हजार लीटर लाहन नष्ट किया। यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी के नेतृत्व में की गई।

विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि शनिवार को विभाग ने हनुमानगढ़, संगरिया और टाउन पुलिस थाने की टीमों के साथ गंगाघाट और आसपास के क्षेत्र में कार्रवाई की। इसके बाद अमरपुरा थेड़ी में गश्त कर 14 कच्ची भट्टियां और करीब 20 हजार लीटर लाहन नष्ट किया गया। डीईओ पटावरी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

विभाग द्वारा अब तक 33 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब जब्त की जा चुकी है। ठेकों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। वर्तमान में ठेकों के नवीनीकरण की कार्रवाई चल रही है और उनसे रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक आबकारी विभाग की ओर से 352 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त कर लिया गया है। डीईओ ने बताया कि अंतिम दिन होने के चलते रविवार 31 मार्च को भी आबकारी विभाग कार्यालय खुला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें