फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar: न्यूजीलैंड से लौटे व्यक्ति को घर में मिला कटा-फटा बैग, गहने और कैश गायब, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 May 2024 07:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

पीड़ित ने बताया कि उसके परिचित न्यूजीलैंड में रहते हैं। एक साल पहले वो उनसे मिलने के लिए वहां चला गया। उसने मकान की संभाल का जिम्मा अपने एक परिचित कमलकुमार को दिया था।
विज्ञापन
पदमपुर थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर इलाके के गांव 25 बीबी के एक व्यक्ति के मकान में रखे बैग से करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य के गहने, न्यूजीलैंड की मुद्रा डॉलर और एक लाख रुपये गायब हो गए। मकान मालिक करीब एक साल पहले विदेश गया था। लौटकर आने पर उसे घर में रखा बैग कटीफटी हालत में मिला। इसमें रखा काफी सामान भी गायब था। उसने पदमपुर थाने में मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने मकान की संभाल कर रहे व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


एक साल पहले गया था न्यूजीलैंड
गांव 25 बीबी के सर्वजीत सिंह पुत्र तारा सिंह ने दर्ज मामले में बताया कि उसके परिचित लोग न्यूजीलैंड में रहते हैं। ऐसे में करीब एक साल पहले वह भी उनसे मिलने के लिए वहां चला गया। वह वहां करीब एक साल तक रहा। इस दौरान उसने मकान की सार संभाल का जिम्मा अपने एक परिचित कमलकुमार को दिया था।

मकान के केयरटेकर पर लगाया आरोप
सर्वजीत सिंह ने बताया कि विदेश जाने से पहले उसने एक बैग में 1 लाख रुपये, 5 हजार न्यूजीलैंड डॉलर, करीब 37 तोला सोना और कुछ अन्य सामान रखा था। वह बुधवार को विदेश से लौटा और घर में रखा बैग संभाला तो इसमें एक कट लगा मिला। बैग संभाला तो इसमें से 1 लाख रुपये, 37 तोले सोना और 5 हजार न्यूजीलैंड डॉलर गायब मिले। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल संजीव गौतम कर रहे हैं। गौतम ने बताया कि पदमपुर के गांव 25 बीबी में चोरी की वारदात हुई। पीड़ित ने मकान के केयरटेकर पर चोरी का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें