फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar: युवती ने गटका जहरीला पदार्थ, परिजनों ने युवक पर पीछा कर परेशान करने का लगाया आरोप

Sun, 28 Apr 2024 11:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

पीड़िता के परिजनों ने मॉडल टाउन के एक युवक पर परेशान करने और उसका पीछा करने का आरोप लगाते हुए ममला दर्ज करवाया है। मामले की जांच में जुटी जवाहर नगर थाना पुलिस।
विज्ञापन
जहर गटकने से युवती की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में युवती जहरीला पदार्थ गटक कर जान देने का प्रयास किया। घटना 26 अप्रैल को हुई। युवती के परिजनों ने मॉडल टाउन के एक युवक पर परेशान करने और उसका पीछा करने का आरोप लगाते हुए ममला दर्ज करवाया है। परिजनों का आरोप है कि युवक से परेशान होकर युवती ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। 

विज्ञापन


युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि मॉडल टाउन फर्स्ट का रहने वाला राहुल पुत्र संदीप वधवा उनकी बेटी का पिछले कुछ दिन से लागतार पीछा करता था। इससे वह परेशान रहने लगी थी। वह हर वक्त तनाव में रहती थी।

उसने अपनी यह समस्या परिजनों को बताई भी थी लेकिन युवक की गतिविधियां लगातार बढ़ती चली गईं। वह लगातार उनकी बेटी का पीछा करता रहता। इससे उनकी बेटी तनाव में रहने लगी। इसी के चलते उसने शुक्रवार को घर में रखा फिनाइल पीकर जान देने का प्रयास किया। मामले की जांच जवाहर नगर थाने के एसआई नरेश कुमार को दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें