फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: नाकाबंदी के दौरान छह बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की सात बाइक जब्त

Sat, 12 Mar 2022 05:26 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भरतपुर में पुलिस ने छह बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। ये शातिर चोर बाइक में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर और चेचिस में काट छांट कर बाइक चलाते थे।
विज्ञापन
भरतपुर में गिरफ्तार किए गए बाइक चोर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर पुलिस डोर टू डोर वाहन सत्यापन सर्वे और चेकिंग अभियान चला रही है। इसके तहत नगर थाना पुलिस और साइबर अपराध तकनीकी यूनिट ने चोरी के वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर और चेचिस में काट छांट कर बाइक चलाते छह लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की छह बाइक जब्त की है। एक बाइक पुलिस ने लावारिस बरामद की है।

विज्ञापन

भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि दो टीमें गठित कर कस्बा नगर में नाकाबंदी की गई। प्रथम टीम के एएसआई देवेंद्र सिंह की ओर से सारंगपुर मोड़ पर नाकाबंदी में वाहन चेकिंग के दौरान अख्तर मेव पुत्र छज्जू निवासी भूतका थाना नगर, मुस्ताक मेव पुत्र शेर मोहम्मद (32) निवासी उड़की मोहम्मदा थाना सीकरी, सतीश पुत्र जगदीश कुम्हार (40) निवासी पाटका थाना सीकरी और मैकत अली पुत्र फजरु मेव निवासी सोमका थाना नगर के कब्जे से चार बाइक जब्त कर गिरफ्तार किया गया।


दूसरी टीम बाबूलाल हेड कांस्टेबल मय टीम की ओर से सीकरी तिराहे पर नाकाबंदी में वाहन चेकिंग के दौरान लखन सिंह गुर्जर पुत्र सियाराम (25) निवासी इमलारी थाना सीकरी और आस मोहम्मद पुत्र शेर सिंह मेव (28) निवासी मातपुर थाना गोविंदगढ़ अलवर के पास से चोरी की बाइक जब्त कर गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें