फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भरतपुर में एक कार से 31 किलो असली तो दूसरी से 60 KG नकली चांदी मिली, छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Oct 2023 07:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

पुलिस की टीम पकड़े गए आरोपियों से चांदी और नकली जेवरात को लेकर पूछताछ कर रही है। जिससे पता चल सके कि आरोपी चांदी कहां से आए थे और कहां ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने 31 किलो चांदी और 60 किलो नकली चांदी के जेवरात जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी मथुरा की ओर से चांदी लेकर भरतपुर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान नाकाबंदी पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए।  

विज्ञापन


सीओ ग्रामीण पिंटू कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए भरतपुर मथुरा बॉर्डर पर नाकाबंदी की गई है। यहां हर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रहा है। शनिवार देर शाम नाकाबंदी के दौरान मथुरा की ओर से आ रहीं दो कारों को रोका गया। 

तलाशी में एक कार से 31 किलो चांदी और दूसरी कार में 60 किलो नकली चांदी के जेवरात मिले। इसके बाद दोनों कारों में सवार 6 आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर चांदी और दोनों कारों को जब्त कर लिया गया। चांदी और जेवरात की जांच करवाई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से भी इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। जिससे पता चल सके कि आरोपी चांदी कहां से आए थे और कहां ले जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें