फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड फोरलेन पर बदमाशों का आतंक, दो कारों पर पथराव और सरिए से किया हमला; लूट की कोशिश से दहशत

Wed, 22 Apr 2026 03:10 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi News: आबूरोड फोरलेन पर अज्ञात बदमाशों ने दो कारों पर पथराव और सरिए से हमला कर लूट का प्रयास किया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला। पुलिस जांच में जुटी है, जबकि सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
बदमाशों ने दो कारों पर किया पथराव और सरिए से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही-पालनपुर फोरलेन पर आबूरोड शहर में बीती रात गैल पंप स्टेशन एवं वीर बावजी मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने एक के बाद एक दो कारों पर पथराव कर लूट की वारदात करने का प्रयास किया। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में कार सवार लोगों की सूझबूझ के चलते बदमाश अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। हालांकि, दोनों कारों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पीड़ित लोगों ने नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, निरीक्षण किया और अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

 
सिरोही से गुजरात जा रही कारों को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, जिन कारों पर हमला हुआ, वे सिरोही की ओर से आई थीं तथा गुजरात की ओर जा रही थीं। जैसे ही ये कारें आबूरोड में गैल पंप स्टेशन एवं वीर बावजी मंदिर के पास से गुजर रही थीं, फोरलेन के समीप छिपे अज्ञात बदमाशों ने पत्थरों एवं सरियों से हमला शुरू कर दिया।
 
तेज रफ्तार होने के कारण एक कार वहां से निकल गई, लेकिन पीछे से आ रही दूसरी कार के बोनट में एक सरिया जा घुसा। इसके बावजूद वाहन चालक ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए कुछ दूरी पर आबादी क्षेत्र के समीप जाकर वाहन रोका।
विज्ञापन

 
चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
कार रुकने के बाद उसमें सवार सभी लोग नीचे उतरे और पुलिस को सूचना देकर सहायता मांगी। पीड़ित लोगों का कहना था कि ऐसी स्थिति में कार पलट सकती थी, जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के बाद बदमाशों की तलाश शुरू की। हालांकि, इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।



पढ़ें- Jaipur: फर्जी वोटिंग का आरोप और फिर बवाल, जयपुर हाईकोर्ट बूथ पर क्या हुआ ऐसा कि रद्द करना पड़ा मतदान?
विज्ञापन

 
इलाके की भौगोलिक स्थिति बन रही अपराधियों के लिए सहायक
फोरलेन के जिस क्षेत्र में यह वारदात हुई, वहां रोड के एक ओर पहाड़ी है और दूसरी ओर प्राकृतिक बहाव का नाला तथा जंगली झाड़ियां हैं। ऐसी परिस्थितियों में असामाजिक तत्व आसानी से छिपकर वाहनों पर पथराव जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।
 
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
स्थानीय लोगों के अनुसार यह इस प्रकार की पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी कई वारदातें हो चुकी हैं। आरोप है कि हर बार पुलिस प्रशासन एक-दो दिन सक्रियता दिखाने के बाद फिर उदासीन हो जाता है। इसी का फायदा उठाकर बदमाश मौका मिलते ही वारदातों को अंजाम दे जाते हैं। समुचित प्रबंधों के अभाव में आमजन परेशान नजर आ रहा है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें