फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन महीने से पुणे में छिपकर रह रहा था

Sun, 22 Dec 2024 10:39 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

पीड़िता को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी घटना के बाद से फरार था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था। अब उसे पुणे से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सिरोही। साढ़े तीन माह पूर्व बलात्कार के मामले में वांछित आरोपी पूना, महाराष्ट्र से गिरफ्तार, था
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के सरूपगंज थाना पुलिस ने तीन महीने से फरार बलात्कार के आरोपी को पुणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था।  पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी और वृताधिकारी भंवरलाल चौधरी के सुपरविजन में सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी मोनाराम गरासिया निवासी वरली, पुलिस थाना पिंडवाड़ा, जिला सिरोही को पुणे से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 17 सितंबर 2024 को दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 5 अगस्त 2024 को दोपहर 1 बजे वह रोहिडा रोड, सरूपगंज के पास बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी और एक अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने पीड़िता को खारा गांव छोड़ने का प्रस्ताव दिया। विरोध करने पर आरोपी उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया और उसे दो दिनों तक बंधक बनाकर लगातार दुष्कर्म किया।

घटना के बाद से फरार था आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना सरूपगंज की थानाधिकारी सजना को जांच सौंपी गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने लगातार प्रयास किए और अंततः उसे पकड़ने में सफलता पाई। आरोपी घटना के बाद से फरार था और पुणे में छिपकर रह रहा था। अब उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें