फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: सूचना प्रौद्योगिकी-संचार विभाग की टीम ने 28 आधार कार्ड केंद्रों का किया निरीक्षण, ग्राहक बन लिया जायजा

Thu, 27 Jun 2024 09:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले में टीम द्वारा सिरोही, पिंडवाड़ा, आबुरोड, माउंटआबू, रेवदर एवं शिवगज के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के आधार केन्द्रों पर एक साथ आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आधार केंद्र संचालकों को आमजन से राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि नहीं वसूलने के लिए पाबंद किया।
विज्ञापन
सूचना प्रौद्योगिकी-संचार विभाग की टीम ने आधार कार्ड केंद्रों का किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की टीम ने गुरुवार को सिरोही जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 28 आधार कार्ड केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खास बात यह रही कि आधार केंद्रों की व्यवस्थाएं जांचने के लिए टीम में सम्मिलित अधिकारी कर्मचारी बोगस ग्राहक बनकर पहुंचे थे।

विज्ञापन

 
सिरोही जिले में टीम द्वारा सिरोही, पिंडवाड़ा, आबुरोड, माउंटआबू, रेवदर एवं शिवगज के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के आधार केन्द्रों पर एक साथ आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आधार केंद्र संचालकों को आमजन से राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि नहीं वसूलने के लिए पाबंद किया गया।  आधार केन्द्र के बाहर बाल आधार नामांकन केन्द्र का बोर्ड चस्पा करने एवं अधिक बाल आधार नामांकन करने के आदेश दिए गए। आधार केंद्र संचालकों से आधार सेवाओं तथा सेवाओं के लिए निर्धारित राशि की जानकारी ली गई। 

जांच के दौरान जिन आधार केन्द्रों पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं थे, उन्हें रेट लिस्ट चस्पा करने के लिए पाबंद किया गया। आधार केंद्रों पर मौजूद लोगो और आधार नामांकन करा चुके नागरिकों से दूरभाष पर वार्ता कर आधार संचालक द्वारा वसूल की गई राशि का सत्यापन किया गया। साथ ही आधार नामांकन कराने आए नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान लोगों से आधार सेवाओं को सुगम बनाने के लिए उनके सुझाव लिए गए। ऐसे आधार केन्द्र जिन पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं पाई गई और शुल्क संबंधी गलत जानकारी देने पर निरीक्षण दल द्वारा जुर्माना वसूलने की कारवाई की गई।
विज्ञापन


विभाग के उपनिदेशक वेणीगोपाल ने बताया कि विभाग द्वारा सतत् रूप से आकस्मिक निरीक्षण जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में प्रस्तावित किए गए है। निरीक्षण सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के प्रोग्रामर गोविंद चौधरी, नेहा राठौड़, सहायक प्रोग्रामर जिगर रावल, प्रकाश कुमार, आशिष बडाला, शिवलाल गरासिया, योगेश मीणा, महेन्द्र कुमार दमामी और रविंद्र सिंह गोहिल मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें