फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: पांच दिन पहले मोटर साइकिल चुराकर भागा बदमाश पुलिस हिरासत में, नामी चोर के खिलाफ हैं कई मामले

Mon, 13 May 2024 09:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

जिले के नितोड़ा से पांच दिन पहले मोटर साइकिल चुराकर फरार हुए बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटर साइकिल जब्त की है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरूपगंज पुलिस द्वारा नितोड़ा में 5 दिन पूर्व हुई मोटर साइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी के पास से चुराई गई मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी आला दर्जे का चोर है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा रमनलाल पुत्र वागाराम भील को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से चुराई गई मोटर साइकिल भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी आला दर्जे का चोर है तथा उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मामले में प्रार्थी ने रिपोर्ट देकर बताया था कि गत 8 मई की शाम नितोड़ा में उसकी मोटर साइकिल चोरी हो गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें