फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: सौभाग्यचंद रावल और हर्षा रावल ने लिया देहदान का संकल्प, कलेक्टर ने पूरी कराई औपचारिकताएं

Sat, 24 Feb 2024 07:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

दान की देह से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को अध्ययन कर बेहतर चिकित्सक बनाने में सीखाने के लिए मानव जाति की सेवा में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
देहदान का लिया संकल्प। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिला मुख्यालय स्थित आदर्श नगर एवं स्थाई भुतगांव निवासी दंपती सौभाग्यचंद रावल एवं उनकी पत्नी हर्षादेवी रावल ने स्वेच्छा से मरणोपरांत देहदान की प्रक्रिया पूरी कर संकल्प लिया। जिला कलेक्टर कार्यालय सिरोही में कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश मेवाडा के समक्ष एवं उपस्तिथि में दंपती ने आवश्यक दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया।

विज्ञापन


शिवगंज तहसील के पालड़ीएम गांव स्थित डाकघर में उप डाकपाल के पद पर कार्यरत सौभाग्यचंद रावल एवं उनकी पत्नी हर्षा रावल के मन में काफी समय से मरणोपरांत देहदान की इच्छा थी। इस पर परिवार की सहमति से उन्होंने लायंस क्लब सिरोही से जुड़े एवं रेडक्रॉस सोसायटी सिरोही जिला चेयरमैन समाजसेवी प्रकाश प्रजापति से संपर्क कर स्वैच्छिक मरणोपरांत देहदान की इच्छा जताई।

इस पर प्रकाश प्रजापति ने मरणोपरांत देहदान संकल्प के लिए समस्त दस्तावेज तैयार करवाकर जिला कलेक्टर कार्यालय सिरोही में अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेश मेवाडा एवं प्रजापति की उपस्तिथि में दंपती में आवश्यक दस्तावेज पर स्वयं एवं एक दूसरे के साक्षी के तहत हस्ताक्षर कर मरणोपरांत देहदान के लिए सिरोही मेडिकल कॉलेज अथवा उदयपुर के महाराणा भोपाल मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए संपूर्ण शरीर के अंगों सहित मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने रावल दंपती द्वारा किए इस अनुकरणीय मानवीय सेवा कार्य सराहना करते हुए कहा कि मरणोपरांत देहदान संकल्प के इस मानवीय प्रेरणादायी सेवाकार्य से चिकित्सा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को अध्ययन कर बेहतर चिकित्सक बनाने में सीखाने के लिए मानव जाति की सेवा में सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें