फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: बोलेरो की लाइटों के अंदर थैलियों में अफीम का दूध छिपाकर कर रहे थे तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2024 04:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड रीको पुलिस ने सिरोही डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुजरात पासिंग बोलेरो की लाइटों में छिपाकर लाया जा रहा साढ़े तीन किलो अफीम का दूध पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के अंबाजी-आबूरोड मार्ग स्थित छापरी चौकी पर पर आबूरोड रीको पुलिस थाना एवं सिरोही डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गुजरात पासिंग बोलेरो जीप में पीछे की लाइटों में छुपाकर की जा रही 3.625 किलो अफीम के दूध की तस्करी को पकड़ा है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंबाजी-आबूरोड मार्ग स्थित छापरी चौकी पर आबूरोड रीको पुलिस थाना के थानाधिकारी सीताराम एवं सिरोही डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम की अगुवाई में संयुक्त कार्रवाई के दौरान नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने जब अंबाजी की ओर से आ रही गुजरात पासिंग बोलेरो जीप को रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो उसमें पीछे की लाइटों में छुपाकर लाया जा रहा 3.625 किलोग्राम अफीम का दूध पाया गया। 

पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए बोलेरो में सवार वचनाराम पुत्र राणाराम देवासी तथा नारायणगिरी पुत्र वाहजी देवासी को गिरफ्तार कर अफीम के दूध एवं बोलेरो को जब्त कर लिया है। अफीम का दूध बोलेरो में पीछे की लाइटों के अंदर थैलियों में छिपाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें