फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मिले सांसद लुंबाराम चौधरी, सिरोही को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मांग

Mon, 22 Jul 2024 09:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि सिरोही जिला केंद्र आजादी के 74 वर्षों के बाद भी रेलवे नेटवर्क से नहीं जुड़ पाया है। सिरोहीवासियों को आज तक रेलवे नेटवर्क से जुड़ने का इंतजार है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात करते सांसद लुंबाराम चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौर-सिरोही सांचौर सांसद लुंबाराम चौधरी ने सोमवार को रेलवे बोर्ड अध्यक्ष जय वर्मा सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में रेलवे की आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की।

विज्ञापन


इस दौरान उनका कहना था नीति आयोग के आकांक्षी जिले के सूची में शामिल सिरोही जिला केंद्र को रेलवे लाइन से जोड़ा जाए। संसदीय क्षेत्र स्थित सिरोही जिला केंद्र आजादी के 74 वर्षों के बाद भी रेलवे नेटवर्क से नहीं जुड़ पाया है। सिरोहीवासियों को आज तक रेलवे नेटवर्क से जुड़ने का इंतजार है। सिरोही जिला केंद्र को मारवाड बागरा और पिण्डवारा के मार्ग से रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जाए। इससे इस रेलवे मार्ग से सभी प्रमुख जैन तीर्थ 72 जीनालय, सुधामाता मंदिर, जिरावल, पावापुरी, जसवंतपुरा अभयारण्य, भैरोगढ़ आदि जुड़ जाएगा।

जालोर सिरोही के प्रमुख रीको औद्योगिक क्षेत्र मंडार रेवदर स्वरूपगंज के साथ-साथ सिरोही जिला केंद्र जहां वर्तमान में रेल संपर्क नहीं है यह रूट इन प्रमुख क्षेत्रों को कवर करेगा। इससे टहनी की जनता को काफी सुविधा होगी तथा साथ ही साथ रेलवे के आय में अत्यधिक वृद्धि होने की संभावना है। सिरोही में रेलवे स्टेशन होने से जिले में पर्यटन एवं औधोगिकरण के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन


स्वीकृत ट्रेनों का नोटिफिकेशन जारी करवाने की मांग
मुलाकात के दौरान सांसद लुंबाराम चौधरी ने चेन्नई अहमादाबाद 22919/22920 सालासर ऐक्सप्रेस 22421/22422 तथा भगत की कोठी कामख्या एक्सप्रेस 15623/15624 का विस्तार (वाया समदडी भीलडी) करने तथा गांधीधाम से अमृतसर नई ट्रेन (वाया समदडी भीलडी) तक स्वीकृत ट्रेनों का नोटिफिकेशन जारी कर जल्द से जल्द चलाने की मांग की। भाजपा संभाग साह मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि संसद लुंबाराम चौधरी ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष जय वर्मा सिन्हा से मुलाकात में बताया कि भुज से दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 20981/20982 नई स्वीकृत ट्रेन को जल्द से जल्द प्रारंभ करने तथा पिण्डवाडा एवं स्वरूपगंज में इसका ठहराव करवाने की मांग की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें