फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: गणगौर मेले में लोक संस्कृति का दिखा अनूठा संगम; पहली बार दिन में हुआ आयोजन, लोगों ने उठाया लुत्फ

Mon, 29 Apr 2024 10:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

मेले में आबूरोड अंचल के अलावा उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और समीपवर्ती गुजरात के विभिन्न स्थानों के लोग सम्मिलित हुए। मेलार्थियों ने यहां लगी खानपान की स्टालों का आनंद उठाया और मेले में जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन
गणगौर मेले में झूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के आबूरोड उपखंड के सियावा गांव का विश्वप्रसिद्ध गणगौर मेला धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। मेले में आबूरोड अंचल के अलावा उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं समीपवर्ती गुजरात के विभिन्न स्थानों से आदिवासी समाज के लोग सम्मिलित हुए। मेले में परंपरा और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। सबसे बड़ी बात ये है कि पूर्व में यह मेला रात में शुरू होता था तथा अगले दिनभर चलता था। कुछ समय पूर्व लौटाणा मेले में पुलिस कांस्टेबल की हत्या के बाद मेले में कोई अनहोनी घटना न हो इसके लिए यहां पहली बार दिन में आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


हर साल आयोजित होने वाले इस मेले में आबूरोड अंचल के अलावा उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और समीपवर्ती गुजरात के विभिन्न स्थानों से आदिवासी समाज के लोग सम्मिलित हुए हैं। पारंपरिक परिधानों से सजे धजे आदिवासी समाज को महिला पुरुषों द्वारा अपनी लोक संस्कृति के प्रचलित गीत गान और नृत्य का प्रदर्शन किया गया। तेज गर्मी के बावजूद मेलार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। मेलार्थियों ने यहां लगी खानपान की स्टालों के साथ जमकर खरीददारी की। स्थानीय मेला कमेटी, ग्राम पंचायत प्रशासन, आदिवासी विकास सेवा समिति एवं भाखर बाबा मानव सेवा ट्रस्ट डेरी ने अलग-अलग व्यवस्थाएं संभाली।

लौटाणा मेले में पुलिस कांस्टेबल की हत्या के मद्देनजर दिन में किया गया है आयोजन
सिरोही जिले में ही कुछ समय पूर्व ही लौटाणा मेले में रात में असामाजिक तत्वों ने एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर दी थी। इस घटना के चलते किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए मेला कमेटी ने पहली बार इस मेले का दिन में आयोजन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें