फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: माउंटआबू की पहाड़ियों में लगी आग, वन संपदा और जीवों को हो रहा नुकसान, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Thu, 02 May 2024 07:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आग की घटनाओं से लगातार नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए कोई ठोस प्रयास करने के बजाय बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
पहाड़ी पर लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के माउंटआबू की पहाड़ियों में गुरुवार दोपहर को एकाएक आग लग गई, जो लगातार बढ़ रही है। आग से वन्यजीवों और वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर को आग माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर आरणा हनुमान मंदिर और सातघूम के बीच सामने की ओर लगी है। जैसे-जैसे हवाएं चल रही हैं वैसे वैसे आग लगातार बढ़ रही है। माउंटआबू की पहाड़ियों में आग लगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। 
विज्ञापन


गर्मियों का दौर शुरू होते ही माउंटआबू और आसपास के क्षेत्रों में स्थित अरावली की इन पहाड़ियों में आग लगने की घटनाएं होना शुरू हो जाती हैं। आग कई-कई दिनों तक लगी रहती है इससे हर साल वन्यजीवों और वन संपदा को खासा नुकसान होता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें