फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: राजस्थान-गुजरात सीमा पर किया गया अतिक्रमण ध्वस्त, करवाया गया था बाउंड्रीवॉल का निर्माण

Wed, 21 Feb 2024 07:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

राजस्थान-गुजरात सीमा पर स्थित 0.2403 हेक्टेयर बिलानाम भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर जेसीबी चलाया गया। आरोपी ने बाउंड्रीवॉल का निर्माण करवा दिया था। मामला आबूरोड पंचायत समिति के ग्राम पंचायत तलेटी का है।
विज्ञापन
अतिक्रमण ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही के आबूरोड तहसीलदार सुनीता चारण की अगुवाई में गठित टीम द्वारा बुधवार को राजस्थान-गुजरात सीमा पर स्थित 0.2403 हेक्टेयर बिलानाम भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर जेसीबी की सहायता से तुड़वा दिया गया। यहां पर आरोपी द्वारा बाउंड्रीवॉल का निर्माण करवा लिया गया था।

विज्ञापन


इस मामले में कई बार सूचना देने के बाद भी जब आरोपी द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो तहसीलदार सुनीता चारण द्वारा नायब तहसीलदार नेनाराम मीणा की अगुवाई में भू-अभिलेख निरीक्षक सांतपुर प्रियंका गरासिया, मुंगथला भू-अभिलेख निरीक्षक रामाराम, जांबुड़ी, पटवारी जयंतीलाल एवं रवींद्र मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत तलेटी में गुडजोन हॉस्टिलिटी डायरेक्टर जोगेंद्र पटेल पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी अहमदाबाद हाल ग्राम पंचायत तलेटी अबूरोड द्वारा ग्राम पंचायत तलेटी के खसरा नंबर 188 रकबा 0.2403 हेक्टेयर बिलानाम भूमि पर अवैध रूप से पक्की दीवार का निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था।

इसे जेसीबी से तुड़वाकर भूमि को अतिक्रमणमुक्त करवा दिया गया। इस अवसर पर तलेटी सरपंच भीखाराम गरासिया, पंचायत समिति सदस्य रेशमाराम गरासिया, एलडीसी और सुरेश राणा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें