आबूरोड रेलवे पुलिस ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी पति ने पत्नी के झूठा मुकदमा दर्ज करवाने और परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कबूली है।
जानकारी के अनुसार आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में टीम ने ये कार्रवाई को अंजाम दिया। 27 अप्रैल 2024 की शाम को रेलवे स्टेशन आबूरोड फुट ओवरब्रिज के ऊपर डॉ. लाजवन्ती महावर पर उसके पति ने डॉ. चन्द्रप्रकाश मकवाना पर कुल्हाड़ी से वार किया था। मामले में पति डॉ. चन्द्रप्रकाश मकवाना को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में 28 अप्रैल 2024 को परिवादिया डॉ. लाजवन्ती महावर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह 27 अप्रैल 2024 को खेराज गुजरात से अपनी माताजी से मिलने आबूरोड आई थी। रेलवे स्टेशन के सामने उतरकर प्लेटफार्म नंबर एक से होते हुए ओवरब्रिज पर चढ़कर गांधीनगर साइड जा रही थी। उस दौरान ब्रिज के ऊपर छिपकर खड़े उसके पति चन्द्रप्रकाश मकवाना ने उसके सिर व शरीर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का प्रयास किया। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर निवास स्थान रिको आबूरोड, कार्यस्थल स्वरूपगंज, पिण्डवाड़ा और पुस्तैनी निवासी स्थान अजमेर शहर में तलाश किया गया। आरोपी डॉ. चन्द्रप्रकाश मकवाना को आबूरोड से दस्तयाब किया गया। घटनास्थल तस्दीक करवाया गया और वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद किया गया।
परेशान होकर उठाया यह कदम
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नि ने उसके खिलाफ 498 बी, 323 का झूठा प्रकरण दर्ज करवाया है। उसे बार-बार परेशान कर रही थी। इसी बात को लेकर उसने ये कदम उठा लिया। आरोपी डॉ. श्रीचन्द्रप्रकाश मकवाना को माननीय न्यायालय अति. मुख्य न्यायाकि मजिस्ट्रेट माहनगर रेलवे जोधपुर के समक्ष कल पेश किया जाएगा।