फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: शादी के बाद भाई की मौत का गम लेकर विदा हुईं दो बहनें, फूटेला फली गांव में दुखद हादसा, जाने मामला

Thu, 09 May 2024 10:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

बिजली के तार की चपेट में आने से हादसा हुआ। करंट लगने से भाई छोगाराम बेहोश होकर गिर गया। उसे पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
भाई छोगाराम का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के पिंडवाड़ा उपखंड के अजारी के फूटेला फली गांव में गुरुवार को दो बहनों की शादी में करंट की चपेट में आने से भाई की मौत हो गई। इसके बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया। गमगीन माहौल में बहनों की विदाई की गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पिंडवाड़ा उपखंड के अजारी के फूटेला फली निवासी सतराराम जोगी की दो बेटियों की गुरुवार को शादी थी। एक बेटी सूरता की बारात चोली गांव से और दूसरी बेटी चंदी की बारात गुलाबगंज पालड़ीएम से आई थी। बारात सवेरे 7 बजे गांव पहुंची थी। सवेरे 10 बजे फेरे होने के बाद विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। करीब 11.30 बजे दुल्हनों का बड़ा भाई छोगाराम (30) खाना बनाने के बाद एक बर्तन को धोने के लिए जा रहा था। इसी दौरान वहां लटक रहे बिजली के तार से करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर गया। वहां मौजूद लोग उसे पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। भाई की मौत के बाद गमगीन माहौल में बहनों की विदाई की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें