फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: फॉर्च्यूनर कार में ले जाए जा रहे थे राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 79 कार्टून जब्त, तस्कर फरार

Sat, 04 May 2024 04:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

तलाशी लेने पर उसमें राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर के 79 कार्टून पाए गए। कार और शराब को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
शराब तस्करी में पकड़ी गई गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही डीएसटी टीम और मंडार पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान फॉर्च्यूनर कार में ले जाए जा रहे राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 79, कार्टून जब्त किए। इस कार्रवाई के दौरान चालक कार को छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


मंडार थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह की अगुवाई में ये कारवाई डीएसटी टीम और मंडार पुलिस के सहयोग से की गई। इस मामले में गत शुक्रवार रात को डीएसटी टीम को मिली सूचना के आधार पर बांट गांव में मंडार पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।

इस दौरान एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया तो उसका चालक उसे रोकने के बजाए भगाकर ले गया। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो चालक कार को छोड़कर भाग निकला। कार की तलाशी लेने पर उसमें राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर के 79 कार्टून पाए गए। कार व शराब को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें