फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: अजमेर-दादर एक्सप्रेस में शराब तस्करी, गुजरात जा रही 24 बोतलें जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Thu, 22 Feb 2024 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने गुरुवार को अजमेर-दादर एक्सप्रेस के साधारण कोच में पिंडवाड़ा रेलवे स्टेशन पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में रेलवे सुरक्षा बल टास्क टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पिंडवाड़ा पर चलती ट्रेन अजमेर-दादर एक्सप्रेस के जनरल कोच से गश्त के दौरान अंग्रेजी शराब की 24 बोतलें जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ये शराब अहमदाबाद-गुजरात ले जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल आउट पोस्ट पिंडवाड़ा रूपाराम सहायक उप निरीक्षक मंडल सुरक्षा बल अजमेर की टास्क टीम सदस्य राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल सज्जन सिंह एवं कांस्टेबल मनोज कुमार द्वारा वैभव अर्पाटमेंट, आदर्श कॉलोनी, सुमेरपुर, जिला पाली निवासी मोहित पुत्र कपिल भाई के पास से दो बैग, जिनमें छह बोतल अंग्रेजी शराब सिमरन ऑफ गोदका, छह बोतल अंग्रेजी शराब मैजिक मोमेंट, छह बोतल अंग्रेजी शराब ओल्ड मांक और 12 हॉफ अंग्रेजी शराब रॉयल चैलेंज की कुल 24 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

पकड़ी गई शराब की कीमत 16,890 रुपये आंकी गई है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल यूसुफ खां को सौंपी गई है। आरोपी को रेलवे न्यायालय जोधपुर में पेश किया जाएगा। कार्रवाई में जीआरपी थानाधिकारी मनोज कुमार सहित रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों की टीम सम्मलित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें