फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: जिला कलेक्टर की अनुकरणीय पहल, सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए पुलिस छात्रा संवाद कार्यक्रम शुरू

Fri, 28 Jun 2024 08:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास की वृद्वि कर उनमें निर्भिकता और आत्मासुरक्षा की भावना विकसित की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें महिला अधिकारों की जानकारी देकर पुलिस सेवा में रोजगार संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही कलेक्टर शुभम चौधरी द्वारा जिले में महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर अनुकरणीय पहल की गई है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए नवाचार के रूप में पुलिस छात्रा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस माध्यम से छात्राओं को नजदीकी पुलिस थानों में ले जाकर उनकी जिज्ञासाओं का निवारण किया जाएगा।

विज्ञापन

 
इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास की वृद्वि कर उनमें निर्भिकता और आत्मासुरक्षा की भावना विकसित की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें महिला अधिकारों की जानकारी देकर पुलिस सेवा में रोजगार संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए हर शनिवार को प्रति विद्यालय 40 छात्राओं के दल को निकटतम पुलिस थाने ले जाया जाएगा। जहां उन्हें पुलिस थानों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

जिसमें छात्राएं पुलिस थाना की कार्यप्रणाली नोट कर अपनी शंकाओं-जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकेगी। इस पहल से महिला अधिकारों की जानकारी प्राप्त कर छात्राएं विद्याालय, परिवार एवं समाज की महिलाओं को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीडन के बारे में जागृत कर पाएगी। जिससे लैंगिक अपराधों पर रोकथाम के साथ कमी भी आएगी। इस आदेश की पालना के लिए शिक्षा विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ संस्था प्रधानों को आदेश दे दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें