फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi Crime: बिहारी मजदूर की हत्या और लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 May 2024 08:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड के मावल ग्रोथ सेंटर में बिहारी मजदूर के ब्लाइंड मर्डर और लूट की वारदात का खुलासा हुआ है। एक आरोपी भैसा सिंह दुर्गम पहाड़ियों से तो दूसरा सुंधामाता (जालौर) के जंगलों से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही पुलिस द्वारा 12 दिन पहले आबूरोड के मावल ग्रोथ सेंटर में बिहारी मजदूर के ब्लाइंड मर्डर एवं लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी भैसा सिंह की दुर्गम पहाड़ियों से तो दूसरा सुंधामाता, जालौर के जंगलों से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। सबसे बड़ी बात यह है कि घटना के समय आरोपी अज्ञात थे। विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच एवं निगरानी के साथ 200 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


आबूरोड रीको पुलिस थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम द्वारा मजदूर के ब्लाइंड मर्डर की जघन्य घटना की गंभीरता को देखते हुए लूट व हत्या की घटना करने वालें आरोपियों को ट्रैस आउट कर गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई। टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर मौके से घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किए गए। प्रत्येक टीम को अलग-अलग टॉस्क दिए गए। घटना स्थल के आसपास, हाइवे व अन्य कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए गए। घटना स्थल के आसपास में रहने वाले लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की गई।

घटना स्थल एवं आसपास से तकनीकी डेटा लेकर विश्लेषण कर तकनीकी पहलुओं पर अनुसंधान किया गया। पूर्व में चाकूबाजी व लूट की वारदात करने वाले अपराधियों की लिस्टिंग की गई एवं गम्भीर अपराधों के मामलों में जेल से रिहा हुए संदिग्ध आरोपियों का डेटा संकलित कर अलग-अलग पहलुओं से विश्लेषण किया गया। संदिग्धों की घटना से पूर्व व घटना के बाद की गतिविधियों पर गोपनीय तरीके से निगरानी रखी गई। घटना के बारे में जानकारी के लिए संभावित स्थानों पर मुखबीर से सूचनाएं एकत्रित की गई। अज्ञात आरोपियों की तलाश के दौरान करीब 200 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


टीमों द्वारा लगातार कई दिनों तक कठोर परिश्रम कर घटना करने वाले दो आरोपियों को चिन्हित किया गया। इसके बाद घटना के बाद से फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की गई। आरोपी नईवेला उपला, भैसा सिंह, पुलिस थाना आबूरोड रीको, जिला सिरोही निवासी मुंगलाराम उर्फ मुगलराम को पुलिस टीम द्वारा भैसा सिंह की दुर्गम पहाड़ियों में कई किलोमीटर पैदल चलकर दस्तयाब किया गया। दूसरे आरोपी नईवेला, उपला भैसा सिंह, पुलिस थाना आबूरोड रीको, जिला सिरोही निवासी वरदाराम उर्फ वरदीया पुत्र शंकरलाल गरासिया को जालौर जिले में सुंधामाता के पास जंगलों से दस्तयाब किया गया। बाद पूछताछ दोनों आरोपियों को बापर्दा कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों ने 19 मई 2024 की शाम को छूरी से ताबड़तोड़ वार कर की थी हत्या
पुलिस के अनुसार, 19 मई 2024 की शाम को रविवार का अवकाश होने से मृतक धनंजय कुमार कुमार फैक्ट्री से बाहर टहलते हुए मावल ग्रोथ सेंटर में गेट के पास आकर मोबाइल पर बात कर रहा था। उस दौरान आरोपी वहां आए तथा मजदूर धनंजय कुमार के साथ लूट करने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों द्वारा छूरी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इस मामले में बरदहियां, पुलिस थाना मलोरा, जिला सारण, बिहार निवासी सनोजकुमार पुत्र ज्योधी महतो द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

कार्रवाई में ये टीम रही सम्मिलित
पुलिस के अनुसार, आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई में आबूरोड रीको पुलिस थानाधिकारी सीताराम, उपनिरीक्षक पूराराम, हेड कांस्टेबल केसाराम, किशनलाल, पुलिस थाना आबूरोड शहर के हेड कांस्टेबल देवाराम, पुलिस थाना आबूरोड रीको के हेड कांस्टेबल कैलाश चंद, रामनाथ, साइबर सेल सिरोही के हेड कांस्टेबल भवानी सिंह, कांस्टेबल ओमप्रकाश (मुख्य भूमिका), प्रकाश (मुख्य भूमिका), दिलीप सिंह (मुख्य भूमिका), महेन्द्र सिंह (मुख्य भूमिका), रिकू सिंह, प्रवीण सिंह, मदन सिंह, उम्मेद सिंह, सरूप सिंह, शंभू सिंह, मांगीलाल, राजवीर, गोकूल सिंह, हिंदूराम, पवन सिंह, शांतिलाल, मीठालाल, साइबर सेल सिरोही के कांस्टेबल सुरेश, रमेश कुमार एवं नरेन्द्र कुमार सम्मिलित रहे।

आबूरोड उपखंड अधिकारी, खनन विभाग टीम ने मोरथला में किया खनन क्षेत्र का निरीक्षण
सिरोही में आबूरोड उपखंड अधिकारी वीरमारम की अगुवाई में खनन विभाग एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों की टीम द्वारा समीपवर्ती मोरथला गांव में खनन क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी कर संबंधित को समुचित प्रबंध करवाने को पाबंद किया गया।



निरीक्षण के दौरान खनन लीज क्षेत्र से क्रेशर तक उपयोग में आने वाले रास्ते पर पानी का नियमित छिड़काव नहीं होना, क्रेशर के चारों तरफ प्रदुषण बचाव के लिए सुरक्षा दीवार, ग्रीन कारपेट, लोहे की चादरों आदि की व्यवस्था नहीं पाई गई। इस मामले में खनन विभाग द्वारा संबंधित को नियमानुसार व्यवस्था करवाने के लिए नोटिस जारी कर पाबंद कर दिया गया। क्षेत्रीय अधिकारी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सिरोही को भी तय मानकों के अनुसार व्यवस्था की जांच के लिए सूचना दी गई। खनन क्षेत्र से करीब 400 मीटर से अधिक दूरी पर स्थित घरों में स्वास्थ्य व बीमारियों को जांच के लिए मेडिकल विभाग द्वारा सर्वे किया गया।
विज्ञापन


उसमें कोई श्वास, दमा, सिलिकोसिस पीड़ित व्यक्ति चिह्नित नहीं हुआ। अवैध ब्लास्टिंग के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली गई। उन्होंने महीने में 1-2 बार ब्लास्टिंग की जानकारी दी। इस मामले में भी संबंधित से जानकारी चाही गई है। उपखंड अधिकारी ने बताया, SIT टीम द्वारा लगातार चेकिंग करके खनन पट्टे के बाहर क्षेत्र में खनन करते हुए पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंचायत मोरथला में खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर अवैध खनन, ब्लास्टिंग व प्रदूषण के संबंध में खनन क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण के दौरान पूर्व में लगाए सीमा चिन्हों का भौतिक सत्यापन किया गया। सीमा चिन्हों के बाहर वर्तमान में खनन गतिविधि नहीं किया जाना ज्ञात हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें