फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi Crime: 450 ग्राम अफीम का दूध और एक बाइक जब्त, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Thu, 30 May 2024 10:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 450 ग्राम अफीम का दूध और एक बाइक जब्त की है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में पिंडवाड़ा पुलिस द्वारा कोजरा नदी पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान 450 ग्राम अफीम का दूध और एक बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कारवाई पिंडवाड़ा पुलिस थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी की अगुवाई में की गई।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस टीम द्वारा जयापुरा, थाना पिंडवाड़ा, जिला सिरोही निवासी ओमपाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह के पास से 450 ग्राम अफीम का दूध जब्त कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर इसके खरीद फरोख्त के संबंध में और पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में पिंडवाड़ा पुलिस थाना के उपनिरीक्षक जगदीश सिंह, कांस्टेबल लोकेश कुमार, अभय सिंह, जितेन्द्र सिंह एवं अरजी सम्मिलित रहे।

माउंटआबू में दो दिन पूर्व चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
सिरोही में माउंटआबू पुलिस द्वारा दो दिन पूर्व चोरी हुई बाइक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। माउंटआबू थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में हेड कांस्टेबल मुश्ताक कुरैशी, कांस्टेबल विक्रम सिंह एवं कांस्टेबल दिनेश द्वारा अम्बावेरी, चण्डेला, पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही निवासी दिनेश पुत्र शंकर गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। 28 मई 2024 को चोरी हुई बाइक की बरामदगी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें