फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: पुराना चेकपोस्ट से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, किसी ने कहा उनके पास स्टे है, कुछ ने जताया मालिकाना हक

Fri, 16 Feb 2024 07:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड में चार दिन पहले हुए सड़क हादसे के बाद पुराना चेक पोस्ट क्षेत्र में बचे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। ऐसे में किसी ने कहा कि उनके पास स्टे है तो किसी ने मालिकाना हक जताया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले में आबूरोड शहर के पुराना चेकपोस्ट क्षेत्र में चार दिन पहले तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित कार की चपेट में आने के बाद प्रशासन यहां विभिन्न क्षेत्रों ने हुए स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने की कारवाई कर रहा है। इसके तहत शुक्रवार को भी तहसीलदार सुनीता, आबूरोड रीको पुलिस थाना के एसआई कानाराम सिरवी, नगरपालिका स्वास्थ्य निरीक्षक अर्जुन बामणिया एवं दिलीप जमादार की मौजूदगी में कई अतिक्रमणों को हटवाने की कार्रवाई की गई। हालांकि, इस दौरान किसी ने कहा कि उनके पास स्टे है तो किसी ने मालिकाना हक जताया।

विज्ञापन


इस दौरान आबूरोड से पुराना चेकपोस्ट को जोड़ रहे ओवरब्रिज के आसपास स्थित कई अतिक्रमणों को हटवाने का प्रयास किया गया तो किसी ने कोर्ट स्टे का तो किसी ने अपने स्वामित्व का दावा जताया। अधिकारियों द्वार इन लोगों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए। लेकिन वे प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर उन्हें सोमवार को अपने दस्तावेज नगरपालिका एवं तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए पाबंद किया गया। अधिकारियों का कहना था कि इसके बाद मंगलवार को ये सभी अतिक्रमण हटा दिए जाएंगे।

सड़क पर खड़े रहने वाले वाहन भी बन सकते हैं बड़ी दुर्घटना का कारण
शहर का पुराना चेकपोस्ट अतिव्यस्त क्षेत्र है। इसके बाद भी यहां पर आरटीओ ऑफिस से एलआईसी ऑफिस, दूसरी ओर कर्मचारी बीमा अस्पताल एवं सेंट पॉल स्कूल तक रोड के दोनों ओर ट्रक एवं बड़े वाहन खड़े रहते हैं। कई गैराज वाले तो रोड पर ही अपना रिपेयरिंग का काम कर रहे हैं। ये कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि ये क्षेत्र अघोषित रूप से पार्किंग बन गया है।
विज्ञापन


ऐसे में हमेशा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। इसके बाद भी न तो रीको पुलिस और न ही परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई करने की जरूरत समझते हैं। एकाध दिन की सक्रियता के बाद फिर जिम्मेदारों की ओर से बरती जाने वाली बेपरवाही किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें