फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: ट्रेन के एसी कोच में मिले लावारिस बैग में निकली शराब की 20 बोतलें, कार्रवाई में जुटा रेलवे सुरक्षा बल

Tue, 02 Apr 2024 10:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

प्लेटफार्म 2 पर खड़ी सवारी गाड़ी दौलतपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच एबी/2 में शौचालय के पास लावारिस हालत में दो बैग सदिग्ध हालत में रखे हुए मिले।
विज्ञापन
ट्रेन में पकड़ी गई अवैध शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूरोड रेलवे सुरक्षाबल ने मंगलवार को दौलतपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में लावारिस दो लावारिस बैग बरामद किए। दोनों बैग में विभिन्न ब्रांडों की 20 बोतलें मिलीं है। आवश्यक कारवाई के बाद आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


आबूरोड रेलवे सुरक्षाबल प्रभारी विकास कुमार के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रेलवे सुरक्षाबल द्वारा रेलवे स्टेशन व सवारी गाड़ियों में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए टास्क टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रेलवे सुरक्षाबल के सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, प्रधान आरक्षी नवनेत्र सिंह, आरक्षी सुभाष चन्द व विनोद कुमार की टीम द्वारा मंगलवार को प्लेटफार्म 2 पर खड़ी सवारी गाड़ी दौलतपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच एबी/2 में शौचालय के पास लावारिस हालत में दो बैग सदिग्ध हालत में रखे हुए मिले। 

इनके बारे में यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी अपना नही होना बताया। इसके बाद इन बैगों को खोलकर तलाशी ली गई तो इनमें विभिन्न ब्रांडों की शराब की 20 बोतलें पाई गईं। आवश्यक कारवाई के बाद शराब को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें