फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: अनजान व्यक्ति के साथ ट्रेन में बैठकर जयपुर से आबूरोड पहुंचा दस साल का सृजित, बाल कल्याण समिति को सौंपा

Sun, 28 Jul 2024 08:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

रेलवे सुरक्षा बल ने आबूरोड स्टेशन पर गुमसुम हालत में मिले दस साल के बच्चे को आवश्यक कार्रवाई के बाद बाल कल्याण समिति सिरोही को सौंपकर बालक के परिजनों को सूचित कर दिया है। बालक किसी अनजान व्यक्ति के साथ यहां तक आ गया था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को आबूरोड स्टेशन पर लावारिस बैठे 10 साल के बालक सृजित पांडे को रेलवे सुरक्षा बल ने आवश्यक पूछताछ के बाद बाल कल्याण समिति, सिरोही को सौंप दिया। मामले में बालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके सिरोही पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल के ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत आज सवेरे करीब 8.20 बजे आबूरोड रेलवे स्टेशन पर सहायक उपनिरीक्षक सोहनसिंह एवं हेड कांस्टेबल सीताराम पोरबंदर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नं. एक पर पालनपुर साइड में जयपुर निवासी सृजित पांडे (10) पुत्र राकेश पांडे गुमशुम हालत में बेंच पर बैठा मिला। रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों की पूछताछ के दौरान उसने किसी अनजान व्यक्ति के साथ यहां आना बताया। सुरक्षा बलों ने आवश्यक कार्रवाई के बाद सुजित को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। अब बालक के परिजनों के यहां पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें