एसडीएम वीरमाराम ने रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम वीरमाराम ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। रात्रि चौपाल में बिजली, पानी एवं नामांतरण सहित विभिन्न्न समस्याओं के 10 परिवाद प्राप्त हुए। एसडीएम वीरमाराम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण करवाकर पीड़ितों को राहत प्रदान करने के आदेश दिए।
इस दौरान आबूरोड तहसीलदार मंगलाराम मीणा, विकास अधिकारी भंवरलाल, बीसीएमओ डॉक्टर गौतम मोरारका, पीएचईडी के सहायक अभियंता हेमंत गोयल, सार्वजानिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता खरतेश कुमार, सीपीडीओ अल्का विश्नोई, एसडीएम कार्यालय रीडर कमलेश कुमार मौजूद रहे।