फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: जनजाति बालिका छात्रावासों का SDM ने किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए दिशा-निर्देश

Thu, 10 Apr 2025 06:25 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: डॉ. अंशु प्रिया ने कहा कि छात्रावासों में अध्ययनरत बालिकाएं शिक्षा और खेल दोनों में दक्षता प्राप्त करें, इसके लिए एक ठोस कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने बालिकाओं के ड्रॉपआउट रोकने और कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं के शत-प्रतिशत उच्च शिक्षा में प्रवेश को लेकर रिकॉर्ड संधारित करने और विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसडीएम ने किया निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही के माउंट आबू उपखंड अधिकारी एवं आबूरोड टीएडी उपायुक्त डॉ. अंशु प्रिया ने गुरुवार को जनजाति बालिका छात्रावास ओर एवं मानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास अधीक्षिकाओं और कोचों को छात्राओं की नियमित कक्षाएं लेने और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डॉ. अंशु प्रिया ने छात्रावास परिसर, आवास कक्ष, शौचालय, स्नानागार, खाद्यान्न कक्ष, रसोईघर और कंप्यूटर लैब की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधीक्षिकाओं को यह सुनिश्चित करने को कहा कि छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सरकार की योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके।

अध्ययन और विकास पर विशेष जोर
उपखंड अधिकारी ने परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को पढ़ाई में विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि छात्रावास की अधीक्षिकाएं एवं कोच नियमित रूप से शिक्षण कार्य करें और छात्राओं की समस्याओं का समाधान करें। छात्राओं को भी अपनी शंकाएं निःसंकोच साझा करने और समाधान प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, नियमित गृहकार्य की जांच को भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पढ़ें: जसोलधाम में त्रयोदशी पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का अभूतपूर्व संगम, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा और ड्रॉपआउट पर सख्ती
डॉ. अंशु प्रिया ने कहा कि छात्रावासों में अध्ययनरत बालिकाएं शिक्षा और खेल दोनों में दक्षता प्राप्त करें, इसके लिए एक ठोस कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने बालिकाओं के ड्रॉपआउट रोकने और कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं के शत-प्रतिशत उच्च शिक्षा में प्रवेश को लेकर रिकॉर्ड संधारित करने और विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। इस संबंध में अधीक्षिकाओं को जवाबदेह बनाते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें