फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: पिछले 24 घंटों में माउंटआबू में सबसे ज्यादा 61 मिमी बारिश, नक्कीलेक एवं लोअर कोदरा डेम पर चादर चली

Wed, 28 Aug 2024 02:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू सहित जिलेभर में लगातार बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी एवं उमस के वातावरण से राहत मिलने के साथ ही मौसम सुहावना होने लगा है। बीते 24 घंटों में माउंटआबू में सबसे ज्यादा 61 मिमी तथा शिवगंज में सबसे कम 4.5 मिमी बारिश हुई है। 

विज्ञापन
माउंटआबू में सबसे ज्यादा 61 मिमी बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माउंटआबू में लगातार हो रही बारिश से शहर का हार्ट कहे जाने वाली नक्की लेक एवं पेयजल आपूर्ति के स्रोत लोअर कोदरा बांध पर चादर चल गई है। इसके साथ ही प्राकृतिक बहाव के नालों एवं झरनों में भी पानी की जोरदार आवक हुई है। इससे यहां का वातावरण मनमोहक हो गया है।

विज्ञापन


पर्यटक इस वातावरण का खूब मजा ले रहे है। जिले में आबूरोड, सिरोही, रेवदर, मंडार, पिंडवाड़ा एवं शिवगंज में भी कभी धीरे तथा कभी तेज बारिश का दौर चल रहा है। आबूरोड में दोपहर में बारिश के रुके रहने के दौरान कई बार मौसम साफ नजर आया तथा कई बार धूप भी निकली। हालांकि अधिकांश समय आसमान बादलों से घिरे रहे। इसी प्रकार बांधों में भी पानी की आवक लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें