फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News : आबकारी विभाग ने खेत में छिपाई गई 12 लाख की नकली शराब जब्त की, कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी फरार

Mon, 23 Dec 2024 05:24 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

जिले के डेरना गांव में शराब की दुकान पर बेची जा रही नकली शराब के खिलाफ कार्रवाई के बाद एक्टिव मोड में आए आबकारी विभाग ने वासड़ा गांव के एक खेत में छिपाकर रखी गई 12 लाख रुपए कीमत की विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब जब्त की है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में नकली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की मुहिम जारी है। डेरना गांव में नकली शराब के खिलाफ कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ने अब आबूरोड उपखंड के वासड़ा गांव में दबिश दी। इस कार्रवाई में एक खेत से करीब 12 लाख रुपये की विभिन्न ब्रांड की नकली विदेशी शराब जब्त की गई। हालांकि आरोपी महेंद्रसिंह पुत्र बाबूसिंह राजपूत विभाग की कार्रवाई से पहले ही फरार हो गया।

विज्ञापन


आबकारी विभाग द्वारा की गई यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन के नेतृत्व में हुई, जिसमें आबूरोड आबकारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह और उनकी टीम ने गुजरात सीमा से सटे वासड़ा गांव के खेत पर दबिश दी और वहां से चारे में छिपाकर रखे गए 25 कार्टनों से विभिन्न महंगी विदेशी ब्रांड्स की शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब में 13 महंगी ब्रांड की स्कॉच व्हिस्की और 12 ब्रांड की विदेशी वाइन शामिल हैं। शराब की बोतलों पर कोई होलोग्राम नहीं था, जिससे यह साफ हो गया कि ये नकली शराब थी।

कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी महेंद्रसिंह राजपूत को विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की पहले ही भनक लग गई, जिससे वह मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। साथ ही यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि आरोपी को विभागीय कार्रवाई की जानकारी पहले से कैसे मिली। अधिकारियों ने इस पर जांच की बात कही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं स्थानीय स्तर पर मिलीभगत तो नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन ने बताया कि क्षेत्र में अवैध और नकली शराब के कारोबार को खत्म करने के लिए विभाग पूरी सक्रियता से काम कर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें