फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन लो सरकार: आबूरोड में इतना दूषित जल कैसे पीएंगे लोग? वार्ड के लोग नाराज होकर आंदोलन की चेतावनी दिए

Thu, 22 Feb 2024 05:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले में आबूरोड के वार्ड 15 में बीते दो महीने से अधिक समय से दूषित जलापूर्ति हो रही है। बताने के बावजूद भी कार्रवाई न होने से नाराज वार्डवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
 
विज्ञापन
दूषित जल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले में आबूरोड के वार्ड 15 में बीते दो माह से भी ज्यादा समय से दूषित जलापूर्ति हो रही है। इस मामले में रूडीफ एवं जलदाय विभाग अधिकारियों को कई बार बताने के बाद भी ध्यान नहीं देने से वार्ड वासी खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


वार्ड वासियों का कहना है कि दूषित पानी की समस्या लंबे समय से चल रही है। रूडीफ एवं जलदाय विभाग अधिकारियों को कई बार बताकर समस्या का समाधान करवाने की मांग की गई। लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क किया जाता है तो कोई संतोष प्रद जवाब नहीं मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में वे लोग परेशान हो रहे हैं। वार्डवासियों में रोष व्याप्त है। वार्ड पार्षद भवनीश बारोट ने अगले तीन दिन में दूषित पानी बंद नहीं होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन करने एवं जन आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें