फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: लंबे समय से फरारी काट रहा आरोपी हिरासत में, पुलिस ने दो किमी पैदल चलकर किया गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2024 11:46 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

लूट की एक वारदात में लंबे समय से फरार वांछित आरोपी को पुलिस ने दो किमी तक पैदल चलकर धर-दबोचा। आरोपी जिला स्तर पर पुलिस की टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है और उस दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
सिरोही। सरूपगंज पुलिस द्वारा लूट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की सरूपगंज थाना पुलिस द्वारा लूट की वारदात में लंबे समय से फरार वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को 2 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा सुरमाराम उर्फ सोमाराम पुत्र भुईलाराम उर्फ मुईलाराम गमेती भील को लूट की वारदात में शामिल होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। 

मामले में मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जो वर्तमान में जेल की सजा भुगत रहा है। कार्रवाई में सरूपगंज पुलिस थाना टीम के कांस्टेबल दिनेश कुमार, बाबूलाल, पुखराज, मुकेश कुमार,बखतराम, कांतिलाल, निलेश कुमार, सुखदेव, वीरेन्द्रसिंह, 
विज्ञापन

परमेश्वरलाल एवं अंकित कुमार की टीम सम्मिलित रहे।

पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सरूपगंज पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर पर कई बार दबिश दी गई लेकिन जब भी पुलिसकर्मी वहां पहुंचते थे, आरोपी पहाड़ियों में भाग जाता था। इसके बाद आरोपी एक जगह स्थिर नहीं रहकर अलग-अलग जगह पर जाता रहता था। 

शुक्रवार को सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की टीम में सम्मिलित पुलिसकर्मी वाहन को आरोपी के घर से दो किलोमीटर दूर छोड़कर पैदल उसके घर पहुंचे और आरोपी के घर को चारों तरफ से घेरकर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। 

पुलिस ने बताया कि 8 अप्रैल 2023 आरोपी और उसके साथियों ने लूट की नीयत से पीड़ित का मोबाइल और नकदी छीन लिए, साथ ही उसके बेटे के साथ मारपीट करके नकदी और जरूरी दस्तावेजों समेत बहू का चांदी का कंदौरा भी छीन लिया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जिसके तहत इस फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें