फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: युवक की संदिग्ध मौत के बाद गांव में तनाव, हथियारबंद ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर किया हमला

Sat, 06 Jun 2026 11:53 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

गिरवर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत ने शनिवार को बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ आरोपी के घर पहुंच गई और हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के गिरवर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने कथित आरोपी के घर पर हमला कर दिया, जिससे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा हालात को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण, जिनमें महिला-पुरुष और युवा भी शामिल थे, कथित आरोपी के घर के बाहर एकत्र हो गए। आरोप है कि भीड़ ने घर पर हमला कर दिया। घटना के दौरान घर में मौजूद परिवार के सदस्य वहां से निकल गए।

ये भी पढ़ें: Dausa: दोस्त की मदद करने निकले, खुद हादसे का शिकार हो गए दो युवक, एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन


सूचना मिलने पर माउंट आबू डीवाईएसपी गोमाराम चौधरी, आबूरोड सदर थाना प्रभारी दर्शन सिंह राठौड़ सहित आबूरोड शहर, रीको और अन्य थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9 बजे गिरवर गांव के एक खेत में 30 वर्षीय जगदीश का शव मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद गांव में आक्रोश का माहौल बन गया। इसी घटना से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को कथित आरोपी के घर पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच के साथ-साथ भीड़ द्वारा किए गए हमले के मामले की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें