फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: तेज रफ्तार कार ने पेड़ को मारी टक्कर, तीन ट्रक आपस में टकराए; आबूरोड में हुआ दो अलग-अलग सड़क हादसा

Sat, 03 Aug 2024 09:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: आबूरोड शहर में शनिवार को दो अलग-अलग हादसे हुए है। इसमें चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा 1 व्यक्ति घायल हो गया। 

विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहला हादसा आकराभट्टा क्षेत्र में हुआ। इसमें माउंटआबू से घूमकर गुजरात लौट रहे पर्यटकों की तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित कार गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समीप पेड़ से टकरा गई। इस दौरान एक मोटरसाइकिल भी कार की चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था अन्यथा जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास को लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार लोग शराब के नशे में थे। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर सदर पुलिस थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा कार में सवार लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। दूसरे हादसे में रीको पुलिस थाने के समीप एक के बाद एक तीन ट्रक आपस में टकरा गए। इसमें एक ट्रक चालक घायल हो गया। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। घायल चालक ने बताया कि वह ब्यावर से अहमदाबाद जा रहा था। रीको पुलिस थाने के पास आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें