पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
पहला हादसा आकराभट्टा क्षेत्र में हुआ। इसमें माउंटआबू से घूमकर गुजरात लौट रहे पर्यटकों की तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित कार गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समीप पेड़ से टकरा गई। इस दौरान एक मोटरसाइकिल भी कार की चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था अन्यथा जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास को लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार लोग शराब के नशे में थे। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर सदर पुलिस थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा कार में सवार लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। दूसरे हादसे में रीको पुलिस थाने के समीप एक के बाद एक तीन ट्रक आपस में टकरा गए। इसमें एक ट्रक चालक घायल हो गया। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। घायल चालक ने बताया कि वह ब्यावर से अहमदाबाद जा रहा था। रीको पुलिस थाने के पास आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ है।