फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News : मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान में 95 लीटर हथकढ़ शराब जब्त, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Mon, 28 Oct 2024 01:50 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

जिले में हथकढ़ शराब के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 23 हजार लीटर वाश नष्ट कर 95 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की गई। इसके साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
95 लीटर हथकढ़ शराब जब्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में कच्ची शराब एवं मादर्थ पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड रीको थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में पुलिस टीमों ने सियावा, मालियावास व सुलियाफली के जंगलों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर हथकढ़ शराब बनाने की भट्टियों सहित करीब 3000 लीटर शराब (वाश) नष्ट की। 
विज्ञापन


इस कार्रवाई में पुलिस ने 20 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर जामतसिंह पुत्र अनूपसिंह तथा हीरा पुत्र मोती गरासिया को गिरफ्तार कर बिना अनुज्ञापत्र के 10 लीटर तथा 1 अन्य मामले में 10 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की है।

20 हजार लीटर वॉश नष्ट कर 75 लीटर हथकढ़ शराब जब्त

दूसरी कार्रवाई रोहिड़ा पुलिस द्वारा की गई जिसमें थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा रोहिडा जोड में एक रहवासी के मकान से 75 लीटर हथकढ़ शराब को जब्त कर देवीलाल पुत्र लालाजी गमेती भील को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान थाना हल्का के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 20 हजार लीटर वॉश नष्ट की गई। 
विज्ञापन


इस कार्रवाई में पुलिस थाना रोहिड़ा के सहायक उपनिरीक्षक छैलसिंह, कांस्टेबल श्रवण कुमार, शंकरलाल, विनोद कुमार एवं सरूपाराम सम्मिलित रहे। दीपावली एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर पुलिस द्वारा शुरू किया गया यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

 

95 लीटर हथकढ़ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

95 लीटर हथकढ़ शराब जब्त

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें