फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: सांतपुर में बीते दो माह से जलापूर्ति ठप, परेशान ग्रामीण महिलाओं ने प्रदर्शन कर रोष जताया

Sun, 10 Sep 2023 08:06 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही के सांतपुर में दो महीने से जलापूर्ति ठप होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर परेशान ग्रामीण महिलाओं ने प्रदर्शन कर रोष जताया। आबूरोड से सटे सांतपुर ग्राम पंचायत के चामुंडाफली का मामला है।
विज्ञापन
दो महीने से पानी नहीं आने से परेशानी ग्रामीण महिलाओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सिरोही से पानी की कमी से लगातार दो महीन से ग्रामीण परेशान हैं। आबूरोड से सटे सांतपुर ग्राम पंचायत के चामुंडाफली में बीते दो माह से जलापूर्ति व्यवस्था ठप्प होने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। इस मामले में जलदाय विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार बताने के बाद भी ध्यान नहीं होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


गांव में 60-70 परिवारों की आबादी निवासरत है। इन लोगों के लिए बनी भूतल टंकी गत करीब दो माह से बंद है। ग्रामीण महिलाओं को पानी लाने के लिए करीब दो किलोमीटर दूर सांतपुर जाना पड़ता है। टंकी से कुछ मीटर दूर सरपंच केली देवी का मकान है, लेकिन कई बार सरपंच व ग्रामीणों के जलदाय विभाग को शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। मामले में विभाग का कहना है कि टंकी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से टंकी में आपूर्ति बंद है। जिसे शीघ्र बदला जाएगा। पेयजल की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को सांतपुर सरपंच केली देवी की उपस्थिति में टंकी के आगे विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान महिलाओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए बताया कि दो महीने से टंकी बंद होने से महिलाओं को पैदल दो किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ता है। सरपंच केली देवी ने बताया कि उन्होंने अगस्त माह में पत्र भेजकर विभाग को बंद पड़ी टंकी की जानकारी दी थी, लेकिन आज दिन तक इस टंकी को शुरू नहीं किया है। ऐसे में ग्रामीणों को पानी की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इस दौरान गांव के करमाराम राणा, सूरज राणा, थावरा, सोमाराम राणा समेत कई महिलाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन


डाली जाएगी नई पाइपलाइन
सहायक अभियंता हेमंत गोयल का कहना है कि वीडीओ और सरपंच के साथ वस्तुस्थिति की जानकारी ली है। टंकी की पाइपलाइन पूरी डैमेज हो गई है। पानी कम होने पर आगामी कुछ दिनों में नई पाइपलाइन डालकर इसे शुरू करवाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें