भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर
- फोटो : Amar Ujala Digital
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने राजस्थान दौरे पर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर धौलपुर में कांग्रेस नेता की हत्या के मामले और धौलपुर में ही छात्रा से चार लड़कों की ओर से अपहरण और रेप करने की कोशिश के बाद सुसाइड के मामले को लेकर तंज कसा।
दौसा में अलका सिंह गुर्जर ने कहा प्रियंका गांधी राजस्थान में आई हैं। प्रियंका गांधी ने कहा था कि 'लकड़ी हूं, लड़ सकती हूं'। मैं उनसे कहना चाहूंगी कि धौलपुर दूर नहीं है, पूर्वी राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को अपार जन समर्थन मिल रहा है।
दौसा जिले में परिवर्तन संकल्प यात्रा ने महवा से बांदीकुई में प्रवेश किया। तो भाजपा नेता अलका सिंह ने कहा भारतीय जानता पार्टी कि परिवर्तन संकल्प यात्रा गांव-ढाणियों से होकर गुजर रही है। यात्रा का स्थानीय लोगों द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया जा रहा है। समाज का हर वर्ग इस प्रदेश की नकारा सरकार के अत्याचारों से त्रस्त है। यह सरकार युवा विरोधी है, महिला विरोधी है, किसान विरोधी है।
डॉ. अलका गुर्जर में कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है। प्रदेश में गुंडाराज इस कदर पनप रहा है कि धौलपुर में कांग्रेस नेता की खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी जाती है और उसी के 2 घंटे के बाद उसी इलाक़े में दुकान लूट ली जाती है। अपराधी क़ानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। धौलपुर में ही छात्रा से चार लड़के अपहरण और रेप करने की कोशिश करते हैं और उससे आहत होकर छात्रा आत्महत्या कर लेती है। प्रियंका गांधी को वहां जाकर सुध लेने का समय नहीं है। 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली इस मामले पर मौन क्यों हैं? यह सरकार पूर्णतः विफल सरकार है। मैं प्रियंका गांधी से कहना चाहूंगी कि धौलपुर दूर नहीं है और धौलपुर जाकर उन्हें उस छात्रा के घर जाना चाहिए और पीड़िता के परिवार से मिल कर आना चाहिए।