सिरोही में पिंडवाड़ा पुलिस थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम द्वारा पांच दिन पहले राह चलती महिला के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिंडवाड़ा थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम द्वारा भंदर, पुलिस थाना नाना, जिला पाली, हाल चौधरी अस्पताल के पीछे, स्टेशन रोड, पिंडवाड़ा, थाना पिंडवाड़ा, जिला सिरोही निवासी ओमप्रकाश पुत्र गुलाबराम ब्राह्मण द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, पांच फरवरी 2024 को सांतपुर, आबूरोड निवासी उसकी बेटी नीलम तीन फरवरी 2024 को उसके घर पर सांतपुर आबूरोड से मिलने के लिये आई थी। जो शाम के समय उसके घर से बाजार में दर्जी के पास कपड़े सीले हुए होने से लेने के लिए जा रही थी। शाम करीब 5.30 बजे लक्ष्मी जी मंदिर के पास पीछे से एक मोटर साइकिल पर दो लड़के आए तथा उसकी बेटी को धक्का देकर उसके हाथ में से थैला लेकर भाग गए। थैले में उसकी बेटी का एक स्क्रीन टच मोबाइल रियलमी कंपनी का, जिसमें सीम नम्बर 9950654137 थी। थैले में 2500 रुपये व एक ओढ़ने की सॉल थी। उसके बाद उसकी बेटी वापस घर पर आई तथा अपनी मम्मी को घटना की जानकारी दी। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
अज्ञात आरोपियों को ट्रैस आउट कर किया गया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसके बाद भगलाफली, ग्राम खिला पुलिस थाना बेकरीया, जिला उदयपुर निवासी राजाराम पुत्र चुनाराम गरासिया एवं बेरसफली, मालेरा, पुलिस थाना पिंडवाड़ा, जिला सिरोही निवासी सुरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय शंकरलाल गरासिया को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इस मामले में वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। कार्रवाई में पिंडवाड़ा थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में उपनिरीक्षक जगदीश सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, अभय सिंह, लोकेन्द्र, अरजी एवं विनोद कुमार सम्मिलित रहे।